रायपुर में कुएं के अंदर मिली युवक की लाश:मढ़ई देखने गया था वापस नहीं लौटा, बांस से टटोलकर गहराई में मिली लाश

रायपुर में एक कुएं के अंदर युवक की लाश मिली है। युवक मढ़ई देखने गया था लेकिन देर रात तक वापस घर नही लौटा। अगले दिन परिजनों ने उसकी खोजबीन की। तो युवक के कुएं के पास कपड़े और चप्पल मिले। जिसके बाद कुएं के भीतर बांस से टटोलकर देखा गया। तब लाश का पता चला। फिलहाल ये हत्या या आत्महत्या की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आने के बाद साफ हो पाएगी। यह पूरा मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जोंडा गांव का रहने वाला डिगेश्वर मन्नाडे शुक्रवार को मढ़ई कार्यक्रम देखने गया था। मृतक शादीशुदा है और उसके दो छोटे बच्चे है। डिगेश्वर देर रात तक वापस घर नहीं आया। इंतजार करने के बाद घर वालों को शक हुआ। उन्होंने सुबह डिगेश्वर के आसपास तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चला। कपड़े और चप्पल कुएं के पास मिले घर वालों ने युवक के गुमशुदगी की सूचना पुलिस थाने में दी। सुबह गांव की एक महिला बाड़ी की तरफ गई तो युवक के चप्पल और कपड़े मिले। उसने गांव वालों को यह बात बताई। इसके बाद पास के कुएं को बांस से टटोल देखा गया। तो अंदर बॉडी होने की जानकारी मिली। मृतक के परिजनों ने लाश की पहचान कर ली है। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह का खुलासा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *