वैर| गांव रायपुर में गोविंद सिंह गुर्जर की मूर्ति का अनावरण बुधवार को दोपहर दो बजे किया जाएगा। जिसमें गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। अध्यक्षता पूर्व सांसद पंडित राम किशन करेंगे। विशिष्ट अतिथि भरतपुर सांसद संजना जाटव, विधायक बहादुर सिंह कोली, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा भाग लेंगे।


