रायपुर में जुआ खेल रहे 19 जुआरी गिरफ्तार:पॉर्किंग में बैठकर खिलाड़ी लगा रहे थे दांव, पुलिस ने रेड मारकर दबोचा; 5 लाख का सामान जब्त

राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर-6 में जुआ खेल रहे 19 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। खमतराई थाना पुलिस की रेड में कुल 2,52,520 रुपए नगद और 20 मोबाइल फोन सहित कुल 5,02,520 रुपए का माल जब्त किया गया है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दीदी के ढाबा के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। मौके से 52 पत्ती ताश, नगदी 2,52,520 रुपए और अलग-अलग कंपनियों के 20 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 2,50,000 रुपए) जब्त किए गए। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत कार्रवाई की गई है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने बताया, कि पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। नॉर्थ जोन क्षेत्र में असामाजिक तत्वों, जुआरियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *