रायपुर में दादी की हत्या करने वाला पोता गिरफ्तार:घर को बंद कर पीटा, सीने-सिर पर आई गंभीर चोट; 48 घंटे दर्द में तड़पी बुजुर्ग

रायपुर में एक पोते ने अपनी दादी की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पोते प्रेम यादव को गुढ़ियारी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने घर का कमरा बंद किया और फिर इस वारदात को अंजाम दिया था। 75 साल की बुजुर्ग महिला पिटाई से बुरी तरह घायल हो गई। घरवाले आपसी सहमति से उसे अस्पताल नहीं लेकर गए। जिससे 48 घंटे तक बुजुर्ग की दर्द में तड़पने के बाद मौत हो गई। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। दादी से घरेलू बात पर हुआ विवाद खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अनीता यादव ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि वह गंगानगर भानपुरी की रहने वाली है। 1 नवंबर की शाम 4 बजे उनका भतीजा प्रेम यादव उम्र 31 साल घर पहुंचा। उसका अपनी दादी भूरी बाई यादव के साथ किसी घरेलू बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद उसने घर के कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। हाथ और मुक्के से बेदम पीटा आरोपी प्रेम यादव अपनी दादी भूरी बाई को हाथ मुक्के से बेरहमी से पीटने लगा। जिससे भूरी बाई के चेहरे, हाथ, आंख, सीने और सिर में गंभीर चोटें आ गई। वह बुरी तरह जख्मी हो गई। इस घटना के बाद घर वालों ने पारिवारिक मामला कहकर समझौता कर लिया। फिर उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाए मां का इलाज घर पर करने लगे। करीब 48 घंटे तक दर्द में तड़पने के बाद भूरी बाई की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी प्रेम यादव घर से फरार हो गया था। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *