रायपुर में दो बाइक में टक्कर, युवती की मौत:5 घायल, एक बाइक में सगे भाई-बहन थे सवार, दूसरे में थे तीन दोस्त

रायपुर के गोबरा नवापारा इलाके में दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। जिससे एक युवती की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग घायल हैं। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। एक्सीडेंट के दौरान एक बाइक में भाई और दो बहने सवार थी। जबकि दूसरी बाइक में तीन दोस्त थे। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 8.15 बजे चंपारण-आरंग मार्ग पर गांव टीला की है। दो बाइक की तेज रफ्तार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ी के सामने हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही नवापारा डायल 112 में तैनात खिलेंद्र पाटिल और चालक पुष्पेंद्र साहू तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। बहन की मौत, भाई-बहन गंभीर पुलिस घायलों को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने एक युवती ललिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच में जुट गईं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *