रायपुर में दो सगे भाई हुक्का बेचते गिरफ्तार:पान ठेले की आड़ में अवैध व्यापार, 20 लाख का माल बरामद, पहले भी गए थे जेल

रायपुर में दो सगे भाई हुक्का बेचते गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों ने शहर के बीच पान ठेले की आड़ में हुक्का बेचने का व्यापार कर रहे थे। क्राइम ब्रांच और पुलिस ने आरोपियों के दुकान और घर पर रेड मारकर करीब 20 लाख का माल बरामद किया है। इस मामले में दोनों भाई पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, 8 अप्रैल की शाम क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि, खम्हारडीह क्षेत्र के राजीव नगर के एक मकान में बड़ी मात्रा में हुक्का और फ्लेवर रखा हुआ है। जहां से हुक्का को अवैध तरीके से बेचा जाता है। पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेज कर सूचना की पुष्टि कराई। फिर घर पर रेड मारा गया। घर के भीतर एक कमरा पूरी तरह से हुक्का का स्टॉक रूम था। पुलिस ने घर से मोहन लाल मंदानी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। घर और दुकान दोनों जगह रेड वहीं, दूसरी ओर गोलबाजार पुलिस ने जयस्तम्भ चौक के पास मयूरा होटल के बाजू राज पान पैलेस दुकान में भी हुक्का बेचते अशोक कुमार मंदानी को गिरफ्तार किया। दोनों भाइयों के कब्जे से हुक्का पॉट, पाइप, नोजल, कोल, गोगो, कई तरह के फ्लेवर, तम्बाकू और हुक्का से संबंधित सामान जब्त किया गया है। आरोपियों से करीब 20 लाख का माल जब्त किया गया। दोनों भाई पहले भी हुक्का भेजते गिरफ्तार हुए थे जिसके बाद पुलिस ने इन्हें जेल भेजा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *