रायपुर में पति-पत्नी का विवाद रोकने सिर पर मारी कुल्हाड़ी:शराब के नशे में दोस्तों ने किया जानलेवा हमला, MP से मजदूरी करने आए थे आरोपी

रायपुर में पति-पत्नी का विवाद रोकने के लिए जानलेवा हमला हो गया है। पति के सिर पर उसके दोस्तों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसका एम्स अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के दौरान घायल व्यक्ति और उसके दोनों आरोपी दोस्त सभी नशे में चूर थे। इस मामले में उरला पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फूलमत यादव नाम की महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पति विष्णु यादव मजदूरी का काम करते हैं। परिवार कंपनी के भीतर ही बने रूम में रहता है। 4 मार्च के रात 10 बजे विष्णु यादव पड़ोसी रिंकू धुर्वे और विनोद खुशराम तीनों बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान फूलमत ने अपने पति विष्णु को ज्यादा शराब पीने से मना किया। तो दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। दोस्तों ने किया कुल्हाड़ी से हमला इस दौरान रिंकू और विनोद ने झगड़े को शांत करने के लिए बीचबचाव किया। लेकिन विष्णु ने अपनी पत्नी को कहा कि तुम मेरी बेइज्जती कर रही हो। दोनों के बीच झगड़ा शांत नहीं हुआ। कुछ देर में विष्णु अपने दोस्तों के साथ भिड़ गया। जिसके बाद रिंकू और विनोद ने उसकी पिटाई कर दी। फिर पास में ही पड़े कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार कुल्हाड़ी लगते ही विष्णु बुरी तरह घायल हो गया उसके सिर से खून निकलने लगा। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवक का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपी रिंकू धुर्वे और विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी अनूपपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *