राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में पुलिस ने पिस्टल लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और खाली मैग्जीन बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा पुरानी बस्ती थाना निवासी नंदू शर्मा बताया जा रहा है। आरोपी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई पंडरी पुलिस के अधिकारियों ने की है। अब पढ़े आरोपी को किस तरह पुलिस ने पकड़ा नॉर्थ जोन के पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया, कि 15 फरवरी को सूचना मिली थी कि पंडरी थाना क्षेत्र के भिक्षुक केंद्र के पास एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलने पर पंडरी थाना से टीम रवाना हुई और मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर युवक को रोका। युवक ने पूछताछ में अपना नाम कुशालपुर तिरंगा चौक निवासी नंदू शर्मा बताया। युवक की तलाशी लेने के दौरान पिस्टल, खाली मैगजीन मिली। युवक को पुलिसकर्मियों ने पकड़ा और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कचरे के ढेर में पिस्टल मिलने की दी सूचना पुलिस की पूछताछ में युवक नंदू शर्मा ने कचरे के ढेर से पिस्टल मिलने की बात स्वीकारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक आदतन अपराधी है। पूर्व में हत्या करने और मारपीट के केस में जेल जा चुका है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिस अधिकारी कर रहे है।


