राजधानी रायपुर के आजाद चौक इलाके में पुरानी रंजिश में विवाद के बाद युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। राहगीरों की मदद से अजयने परिजनों को सूचना दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चाकूबाजी में घायल पीड़ित का नाम अजय साहू और आरोपी का नाम राहुल यादव पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला आजाद चौक निवासी अजय साहू मंगलवार को सिल्लूबाडी शिवनगर से गुजर रहा था। इस दौरान उसको राहुल यादव दिखा। राहुल यादव और अजय के बीच युवती को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद पर टिप्पणी हुई और दोनो के बीच विवाद शुरु हो गया। विवाद के दौरान राहुल ने चाकू निकाली और अजय को मारी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद अजय ने परिजनों को और बाद में पुलिस में शिकायत दी। अजय की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके गुरुवार को आरोपी को पकड़ा है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि आजाद चौक निरीक्षक ने की है।


