रायपुर में बच्चों के डेवलपमेंट के लिए प्रोजेक्ट आंगन:आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेरेंट्स को मिली स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की जानकारी

रायपुर जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट आंगन के तहत परियोजना आरंग के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल सभा एवं पालक सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास के साथ-साथ पालकों को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के पोषण स्तर और शारीरिक-मानसिक विकास में संतुलित आहार की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही समुदाय को गर्भावस्था के दौरान मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया गया। गर्भवती महिलाओं को सकारात्मक सोच और संतुलित आहार अपनाने के टिप्स भी साझा किए गए।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY), जननी सुरक्षा योजना (JSY) और अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि पात्र महिलाएं समय पर इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उपस्थित पालकों और समुदायजनों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे मातृ और शिशु स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *