रायपुर में युवक का पिस्टल के साथ वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि, यह वीडियो उसने खुद बनवाया है, जो सोशल मीडिया वायरल हो गया। इस वीडियो में युवक दबंगई दिखाते हुए कह रहा है कि ट्रिगर दबा और खेल खल्लास। फिलहाल पंडरी पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। बताया जा रहा है कि, वीडियो में कुलेश्वर नाम का युवक है। जो दलदल सिवनी के चंडी नगर का रहने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक किसी अंधेरे मैदानी जगह में खड़ा है। उसके हाथ में एक पिस्टल है जिसे वह बार-बार रीलोड कर रहा है। इस दौरान युवक का रहा है कि इसी को बोलते हैं क्या 9mm, शहर में…भाई लोग। खट्ट से ट्रिगर दबा और खेल खल्लास। खुद बनवाया है वीडियो इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह कैमरे के सामने अपना वीडियो बनवा रहा है। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल इस मामले में पंडरी पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।


