रायपुर में बैडमिंटन खेलते हुए युवक की मौत:रेस्ट के लिए जमीन पर बैठा और गिर गया; हार्ट अटैक की आशंका

रायपुर में बैडमिंटन खेलते हुए युवक की मौत हो गई है। वह बैडमिंटन खेलने के बाद रेस्ट करने के लिए कोर्ट से बाहर निकलकर जमीन पर बैठ गया। कुछ देर बाद वह अचानक जमीन पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस मामले में कोतवाली पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी हैं। जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना सप्रे शाला स्कूल स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी की है। शुक्रवार सुबह 6-7 बजे के करीब वहां खिलाड़ी बैडमिंटन की प्रेक्टिस कर रहे थे। इस दौरान युवक भी वहां पहुंचा। उसने बैडमिंटन खेलने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद वह खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलने लगा। कुछ देर खेलने के बाद वहां रेस्ट करने के लिए कोर्ट से बाहर आकर जमीन पर बैठ गया। हार्टअटैक से मौत की आशंका मृतक हिमांशु श्रीवास्तव निवासी सेक्टर 4 भिलाई का निवासी था। रायपुर में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ करके आगे की जानकारी जुटाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *