छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बैडमिंटन खेलने के दौरान हार्ट अटैक आने से कारोबारी की मौत हो गई। कारोबारी की मौत का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कारोबारी का नाम ईदगाह भाठा निवासी अमृत बजाज बताया जा रहा है। कारोबारी का अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला कारोबारी के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी अमृत बजाज रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलने के लिए सोमवार को गए हुए थे। सुबह दोस्तों के साथ कोर्ट में जब वो बैडमिंटन खेल रहे थे, इस दौरान वो अचानक गिर पड़े। दोस्त उनके पास पहुंचे तो वो अचेत मिले। दोस्तों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हर दिन जाते थे बैडमिंटन खेलने कारोबारी के परिजनों ने बताया, कि वो हर दिन दोस्तों के साथ बैडमिंटन, क्रिकेट खेलने जाते थे। यह उनकी दिनचर्या में शामिल था। 16 फरवरी को भी गए बैडमिंटन कोर्ट गए थे। कारोबारी के दोस्तों ने परिजनों फोन करके जानकारी दी, तो घटना के बारे में पता चला। क्या होता है हार्ट अटैक ? हमारे हार्ट की ब्लड सप्लाई तीन तरफ से होती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट की नसों में ब्लॉकेज आना शुरू हो जाता है। 40% तक ब्लॉकेज ज्यादा प्रॉब्लम नहीं करता। जब ये ब्लॉकेज 70% से ज्यादा बढ़ जाता है तो हार्ट का ब्लड फ्लो धीमा पड़ जाता है और ब्लड की पंपिंग बंद हो जाती है। इसे ही हार्ट अटैक कहते हैं। प्रीमैच्योर हार्ट अटैक के लक्षण क्या हैं? भारत में इस वक्त दिल की बीमारियों और डायबिटीज की महामारी चल रही है। युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं। कई मामलों में ये देखने को मिला है कि बिना किसी लक्षण के अचानक हार्ट अटैक आता है और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत हो जाती है। हार्ट अटैक से पहले कई मामलों में लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे- सीने में दर्द, भारीपन और जकड़न, एसिडिटी जैसा महसूस होना, बाएं कंधे या बाएं हाथ में दर्द महसूस होना, सांस फूलना।


