रायपुर में बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने जमकर मारपीट की है। इस घटना का अब वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि आरोपी लड़कियों ने एक युवती के घर में घुसकर सोफे में बैठाकर तमाचे जड़ रहे हैं। मारपीट के साथ ही लड़कियां गाली-गलौज भी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद घर से कैश और गोल्ड की अंगूठी, चेन भी गायब है। फिलहाल पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी लड़कियां अपना मोबाइल बंदकर फरार हो गई है। पीड़िता और आरोपी लड़कियों की 4 साल से दोस्ती यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। रहनुमा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसमें उन्होंने बताया कि, वह बीते 7 साल से रायपुर में फैशन डिजाइनर का काम कर रही है। वह भावना नगर में किराए के मकान में रहती हैं। रायपुर में उसकी आरोपी लड़कियों से बीते चार सालों से दोस्ती थी। 3 अप्रैल को रहनुमा के पास कोमल नाम की सहेली का फोन आया। उसने कहा कि वह कुछ काम से उसके घर आ रही है। बाथरूम से निकालकर बाल पकड़कर घसीटा FIR के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे रहनुमा नहाने के लिए गई। इस दौरान मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई। घर में एक दूसरी सहेली भी मौजूद थे उसने दरवाजा खोला। तभी अलीशा, अलीशा एम, दिव्या, मंजू, कोमल और रानी घर के भीतर घुस गए। उन्होंने रहनुमा के कमरे में बाथरूम के दरवाजे पर लात मारी। जिससे वह खुल गया। आरोपी लड़कियों ने उसे बाल पकड़ कर घसीटा और उसकी जमकर पिटाई कर ली। बॉयफ्रेंड के चक्कर में पिटाई की चर्चा पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़कियों का आपस में किसी युवक को लेकर विवाद था। इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है। उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी को लेकर विवाद हुआ। हालांकि विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव भी बताया गया है। फिलहाल पुलिस इन सभी एंगल में जांच कर रही है। आइफोन तोड़ा और गोल्ड ज्वेलरी गायब पीड़िता ने बताया कि, मारपीट के बाद उनके गले में पहनी सोने की चेन गिर गई। इसके अलावा पांच सोने की अंगूठी और घर से करीब 30 हजार कैश गायब है। आरोपी लड़कियों ने उसके आईफोन को भी जमीन पर पटक कर तोड़ दिया है।
इस मामले में रायपुर एडिशनल SP कीर्तन राठौर ने कहा कि, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।