राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पेट्रोल खत्म होने पर मदद के बहाने एक युवक को सूनसान जगह ले जाकर ई-रिक्शा सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया। आरोपियों ने युवक पर कांच की बोतल से हमला किया और उसका मोबाइल, नकदी सहित स्कूटी लेकर फरार हो गए। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा सौरभ आईच बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला नेहरू नगर निवासी पीड़ित सौरभ आईच ने पुलिस को बताया, कि वो टैगोर नगर स्थित एक फूलों की दुकान में काम करता है। 4 मार्च की रात करीब 1 बजे वह कमल विहार से खाना खाकर अपनी एक्टिवा (CG 04 QF 5988) से घर लौट रहा था। सिद्धार्थ चौक के पास उसकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। तभी नीले रंग की ई-रिक्शा में तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने मदद का झांसा देकर अपनी बोतल से थोड़ा पेट्रोल दिया और कहा कि साथ चलो आगे पेट्रोल दिला देंगे। मदद मिलने के आश्वसन पर युवक आरोपियों के साथ गए तो आरोपी उसे संतोषी नगर पेट्रोल पंप ले गए, जो बंद था। इसके बाद आरोपियों ने ‘घर से पेट्रोल दिलाने’ के बहाने उसे बोरियाखुर्द आरडीए कॉलोनी के पास ले गए। वहां तीनों बदमाश नशा करने लगे। पीड़ित ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे सुबह 5 बजे तक रोक कर रखा गया। सुबह होते ही तीनों बदमाश तुषार अहमद, समीर और अलीमुद्दीन ने युवक की जेब से 1500 रुपए और ओप्पो कंपनी का मोबाइल छीनना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने शराब की खाली बोतल फोड़कर उसके पेट और हाथों पर वार कर दिया। हमले से घायल युवक जब जमीन पर गिर गया, तो आरोपियों ने उसकी स्कूटी, पैसे और मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां से भगा दिया। पीड़ित ने किसी तरह जान बचाकर अपने मालिक नदीम मोहम्मद को सूचना दी और टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पढ़े एफआईआर की कॉपी


