रायपुर में मां-बेटी का कत्ल:बेटी को मारकर फेंका, लोग बताने को घर गए तो देखी मां की लाश, 2 दिन में 5 मर्डर

रायपुर में मां बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में ठीक एक दिन पहले बुधवार को 14 साल की बच्ची की लाश नाले में मिली थी । अब इसकी मां का शव मिला है। दरअसल बच्ची की लाश मिलने के बाद जब पुलिस ने की छानबीन शुरू की तो लड़की के घर पर ही उसकी मां की मौत के बारे में पता चला। पुलिस को हत्या किए जाने के सबूत मिले हैं। इन्हें किसने मारा और हत्या के क्या कारण थे, इसका पता पुलिस लग रही है। 14 साल की लड़की की लाश खमतराई थाना इलाके के एक नाले में पड़ी मिली थी। गुरुवार को उसकी मां की लाश धरसींवा पुलिस स्टेशन एरिया में मिली है। दोनों ही थानों की टीम इस केस की जांच कर रहीं हैं। रायपुर बिलासपुर हाईवे से लगी एक बस्ती में 14 साल की बच्ची और उसकी मां रहा करते थे। महिला के पति की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। जहां महिला की लाश मिली पुलिस ने कमरे के भीतर किसी को जाने नहीं दिया । मौके पर खून छींटे जमीन और दीवार पर मिले हैं। जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि धारदार हथियार या भारी चीज से पीटकर महिला को मारा गया होगा। बेटी की हत्या कैसे की गई इसकी जांच जारी है। दोनों के शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है।
किसी करीबी ने ही किया होगा कांड
घटना की खबर मिलते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी। मौके से कुछ सुराग जुटाए गए हैं। पुलिस महिला के घर आने जाने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मुहल्ले में चर्चा है कि किसी परिचित ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। जिन मां बेटी की हत्या की गई वह मुस्लिम थे । पुलिस को इस घटना में बलात्कार किए जाने की भी आशंका है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मां बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। महिला का सड़क किनारे जहां घर है वहां बिजली का कनेक्शन भी नहीं था। आसपास कुछ छोटे-मोटे काम करके महिला अपना और अपनी बेटी का पेट पाला करती थी। PM आवास योजना के घर मंे दोनों रहा करते थे। परिचिताें ने बताया कि इनके कुछ रिश्तेदार यहां रहते हैं, मगर उनसे भी इनकी बोल-चाल नहीं थी। यह हत्याकांड 31 की रात अंजाम दिया गया होगा। हत्यारे ने घटना के बाद लड़की का शव 2 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया जो 1 जनवरी को बरामद हुआ। इसके बाद अब लड़की की मां की भी लाश मिली है। पुलिस शक है कि महिला के घर आने जाने वाले किसी शख्स ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। अवैध सम्बंध के एंगल से भी इस कांड की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में जल्द खुलासा करने का दावा किया है। दो दिन से पड़ी थी लाश
आस-पास के लोगों ने बताया कि महिला के घर में बिजली का कनेक्शन भी नहीं था। तो उसकी बेटी पड़ोसियों के घर जाकर मोबाइल फोन चार्ज किया करती थी। एक दिन पहले जब वह लड़की की लाश मिलने की खबर मोहल्ले में पहुंची तो पड़ोस के लोग महिला के घर गए दरवाजा बाहर से बंद था तक झांक करने पर महिला अंदर औंधे मुंह पड़ी दिखाई दी तो लोगों ने फौरन पुलिस को खबर दी। 2 दिन में 5 लोगों का मर्डर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *