रायपुर में मैनेजर ने किया 70 लाख का गबन:बिल में गड़बड़ी करके पैसे चुराए, जनरल मैनेजर की ऑडिट जांच में खुलासा; पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर के खमतराई इलाके के कारोबारी को मैनेजर ने बिलिंग में गड़बड़ी करके 70 लाख से ज्यादा की चपत लगा दी। जनरल मैनेजर ने हिसाब-किताब का ऑडिट किया तो उसे गड़बड़ी का पता चला। जनरल मैनेजर ने डायरेक्टर को जानकारी दी और उनके निर्देश पर खमतराई थाना पहुंचकर पूर्व मैनेजर के खिलाफ शिकायत दी है। आरोपी पूर्व मैनेजर का नाम मुनीर अहमद और शिकायतकर्ता का नाम केतन चौधरी पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता केतन चौधरी ने पुलिस को बताया, कि वो रामा मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड, (टाटा मोटर्स की ट्रक की डीलरशिप) धनेली, बिरगांव रायपुर छत्तीसगढ़ में जनरल मैनेजर (पार्ट्स) के पद पर कार्यरत है। फर्म में मुनीर अहमद मैनेजर के रूप में पदस्थ था। फर्म से निकलने वाले उपकरण उसकी देख रेख में निकलते थे। आरोपी मुनीर अहमद ने 2020 से 2025 तक पार्ट्स की बिलिंग में गड़बड़ी करके फर्म के 70 लाख से ज्यादा रुपए गबन कर लिए। ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ तो आरोपी ने ऑफिस आने से बंद कर दिया। जनरल मैनेजर ने आरोपी मुनीर अहमद के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दी है। जनरल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े पुलिस ने क्या कहा खमतराई थाना में केस की जांच कर रहे विवेचना अधिकारियों ने बताया, कि रामा मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड, (टाटा मोटर्स की ट्रक की डीलरशिप) धनेली, बिरगांव, रायपुर के जनरल मैनेजर ने पूर्व मैनेजर मुनीर अहमद के खिलाफ शिकायत दी है। मामले में जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *