रायपुर में रोडवेज की बसें अब नियमित बस स्टैंड तक पहुंचेंगी

रायपुर मारवाड़ | रायपुर मारवाड़ का बुकिंग कार्यालय बुधवार को पुनः शुरू हो गया। इसके साथ ही रोडवेज बसों का संचालन भी अब नियमित रूप से निर्धारित बस स्टैंड तक होने लगा है, जिससे यात्रियों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बुकिंग कार्यालय बंद रहने और चालक-परिचालकों की मनमानी के चलते अधिकांश बसें नया बस स्टैंड छोड़े बिना सीधे हाईवे से निकल जाती थीं। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के रायपुर दौरे के दौरान भी ज्ञापन सौंपा गया था। करीब 15-20 दिन पहले ग्रामीणों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस चालकों व परिचालकों से समझाइश की, जिसके बाद बसें बस स्टैंड तक आने लगीं। बुकिंग कार्यालय शुरू कराने के लिए ग्रामीणों ने ब्यावर जाकर मुख्य प्रबंधक से वार्ता की। कर्मचारियों की कमी के चलते भरत नायक को बुकिंग एजेंट नियुक्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *