रायपुर में लिफ्ट देकर चाकू की नोक पर लूट:पैसे नहीं मिले तो ATM से निकलवाए रुपए, CCTV कैमरे की मदद से पकड़ाया आरोपी

रायपुर में लिफ्ट देकर चाकू के नोक पर लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोपी को जब पीड़ित के जेब में पैसे नहीं मिले तो उसने ATM से रुपए निकलवा लिए। इस मामले में पुलिस ने CCTV की मदद से लुटेरे को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। गौरव महेश्वरी ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वृन्दावन सोसायटी सड्डू में रहता है। अम्बुजा सिटी सेन्टर स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। 16 नवंबर को रात 10ः45 बजे गौरव अम्बुजा माल से अपने घर पैदल जा रहा था। तभी साइंस सेन्टर पुल के पास एक व्यक्ति ने उसे लिफ्ट देकर अपने स्कुटर में बैठाया। फिर उसे जबरदस्ती झाडी की तरफ ले गया। जिस पर प्रार्थी स्कूटर से कूद गया, तो लूटेरा चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया। फिर जेब में रखे पैसा निकालने कहा तो प्रार्थी बोला कि मेरे पास पैसे नहीं है। तब उसके जेब में एटीएम कार्ड देखकर बोला कि एटीएम से पैसा निकालकर दे नहीं तो मै चाकू मार दूंगा। जिसके बाद दलदल सिवनी स्थित एटीएम गया और एटीएम से 4500 रूपये निकालकर दिया। तब वह व्यक्ति और रकम निकालने के लिये दबाव डाल रहा था लेकिन प्रार्थी के खाते में सिर्फ 4500 रूपये ही था इसलिए उसको उतना ही रूपये दिया। उसके बाद वह व्यक्ति प्रार्थी को वहीं छोडकर भाग गया। CCTV से फंसा आरोपी पुलिस के पास शिकायत पहुंचते ही आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपी का ATM में CCTV फूटेज दिखा। आरोपी की पहचान सिविल लाईन रायपुर निवासी हरीश निहाल के रूप में की गई। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी हरीश निहाल की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया, कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम देना बताया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश से जेल भेजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *