रायपुर में लोहे से भरा मिनी ट्रक ड्राइवर ने चुराया:मालिक ने एक फैक्ट्री से दूसरे पर छोड़ने के कहा था, माल समेत ड्राइवर को पकड़ा

रायपुर में एक लोहे से भरा मिनी ट्रक को ड्राइवर ने चोरी कर लिया है। मालिक ने ड्राइवर को माल को एक फैक्ट्री से दूसरे पर छोड़ने के लिए कहा था लेकिन ड्राइवर की नियत बिगड़ गई। वह माल लेकर गायब हो गया। इस मामले में पुलिस ने 15 लाख के माल समेत ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।
देवेन्द्र राय ने पुलिस सहायता केन्द्र सिलतरा थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बीरगांव उरला रायपुर का निवासी है। वह ट्रान्सपोर्टिंग का काम करता है। उसने अपने ड्राइवर सफीक खान को 10 दिसंबर को 5 टन लोहा सिलतरा से एक दूसरे फैक्ट्री पर ले जाने के लिए कहा। आरोपी शफीक ने माल लोड करवाया। लेकिन उसकी नियत बिगड़ गई। वह फैक्ट्री पर ना जाकर मिनी ट्रक को दूसरे जगह ले गया। ट्रक के साथ हुआ गिरफ्तार मलिक ने उससे संपर्क किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए। आरोपी शफीक को एक ठिकाने से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 5 टन माल के साथ एक ट्रक भी जब्त किया है। आरोपी को चोरी के मामले में जेल भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *