रायपुर में व्यापारी से चाकू मारकर लूट:दुकान से लौटते वक्त लाखेनगर के पास 4 लड़कों ने रोका, टाइल्स से मारकर सिर भी फोड़ा

रायपुर में एक व्यापारी को चाकू मार कर लूट की वारदात हो गई है। लाखे नगर के पास चार लड़कों ने उसे रोक लिया। फिर उससे छीना झपटी करने लगे। इस दौरान उस पर टाइल्स से मारकर सिर भी फोड़ दिया। व्यापारी अपना दुकान बंद करके घर लौट रहा था। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पीड़ित व्यापारी रितेश आडवाणी ने बताया कि वह करीब साढ़े 11बजे दुकान बंद करके घर लौट रहा था। उसकी लाखे नगर के पास शॉप है। इस दौरान सड़क पर चार लड़कों ने उसे रोक लिया। व्यापारी के साथ उसका भाई भी मौजूद था। लड़कों ने उससे जबरन पैसों की मांग की। पैसे देने से मना करने पर उन्होंने छीना झपट्टी की कोशिश की। इस बीच लड़के लगातार गाली गलौज करते रहे। चाकू मारकर किया घायल बदमाशों ने व्यापारी रितेश के भाई पर चाकू से हमला कर दिया। जब उन्होंने बचाने की कोशिश की। तो बदमाशों ने उसके सिर पर टाइल्स फोड़ दिया। व्यापारी लहूलुहान हो गया। उसने अपने भाई को अस्पताल पहुंचाया। फिर बदमाशों के खिलाफ शिकायत देने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने फिलहाल व्यापारी की शिकायत ली है।लूट कितने की है, ये बात साफ नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *