रायपुर में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई:महाराष्ट्र की 14 लीटर विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार; बाइक भी जब्त

रायपुर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मोतीबाग चौक पर सूचना के आधार पर सोमवार को आरोपी संतोष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजनांदगांव का निवासी है, जो महाराष्ट्र से 14 लीटर विदेशी शराब लेकर आ रहा था। मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की मोटरसाइकिल से दो-दो लीटर की प्लास्टिक बॉटल में विदेशी शराब बरामद की। कुल 14 लीटर शराब के साथ उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और आबकारी आयुक्त आर. शंगीता के निर्देश पर उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने यह कार्रवाई की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *