रायपुर में शाल्मली ने गाया हल्ला मचाए रे…झूमे फैंस,VIDEO:बॉलीवुड सिंगर ने CCPL सेकेंड सीजन के ओपनिंग सेरेमनी में दी परफॉर्मेंस, लोगों को फ्री एंट्री

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के दूसरे सीजन का आगाज हो चुका है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के इस क्रिकेट इवेंट में परफॉर्म करने बॉलीवुड सिंगर शाल्मली खोलगड़े रायपुर पहुंचीं। स्टेडियम में उन्होंने अपने फेमस सॉन्ग पर परफॉर्म किए। उद्घाटन सत्र में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खेल मंत्री टंकराम वर्मा भी मंच पर दिखे। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 6 से 15 जून तक ये क्रिकेट लीग खेली जाएगी। हर दिन दो मैच होंगे। पहला मुकाबला दोपहर 3 से 4 और दूसरा मैच रात 7 से 8 बजे तक खेला जाएगा। यहां स्टेडियम में दर्शकों के लिए एंट्री फ्री है। बॉलीवुड सिंगर शाल्मली ने मैं परेशान (फिल्म: इशकजादे), बलम पिचकारी (फिल्म: ये जवानी है दीवानी), लत लग गयी (फिल्म: रेस 2), बेबी को बेस पसंद है (फिल्म: सुल्तान) जैसे हिट गाने गाए हैं। सिंगर को बोल्ड अंदाज में रायपुर के स्टेडियम में परफॉर्म करते देख क्रिकेट फैंस झूम उठे। स्टेज से शाल्मली ने सौदा खरा-खरा, झूमे जो पठान, हल्ला मचाए रे, बलम पिचकारी, हो गई तेरी बल्ले-बल्ले के साथ क्रिकेट फैंस काे एंटरटेन किया। स्टेडियम में उद्घाटन सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सी एस सी एस डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया, विजय शाह, जुबीन शाह, प्रभतेज सिंह भाटिया और मुकुल तिवारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का पहला मैच रायपुर रायनोस और बिलासपुर बुल्स के बीच हुआ। बिलासपुर बुल्स ने सुपर ओवर में रायपुर टीम को मात दी। आईपीएल में कमाल दिखा चुके खिलाड़ी शशांक सिंह बिलासपुर टीम के कप्तान भी हैं। तस्वीरों में देखिए शाल्मली की परफॉर्मेंस-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *