रायपुर में शेयर ट्रेडिंग के बहाने ठगी की वारदात हुई है। इस मामले में पुलिस ने पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। फिर एक बार पुलिस ने दिल्ली में रेड मारकर मुख्य सरगना समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ठगी की रकम को थाईलैंड और चीन भी भेजा था। यह पूरा एक्शन सायबर रेंज थाना रायपुर ने किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर प्रकाश गुप्ता ने 2024 में थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि शेयर ट्रेडिंग करके ज्यादा मुनाफा कमाने के बहाने उनके साथ ठगी हुई है। ठग ने उन्हें लालच में फंसा कर उनसे करीब 11 लाख रुपए वसूल कर लिए। जिसके बाद उन्होंने आमानाका थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए 4 आरोपी पवन सिंह, गगनदीप शर्मा, राजवीर सिंह, संदीप रात्रा सभी निवासी दिल्ली को पूर्व में गिरफ्तार किया था। फॉरेक्स ट्रेडिंग के माध्यम से रकम विदेश भेजा इन आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि इन्होंने फॉरेक्स ट्रेडिंग के माध्यम से रकम को विदेश भेजते थे। जिसमें चीन और थाईलैंड मुख्य ठिकाने थे। इस मामले की जांच पड़ताल करते हुए पुलिस वारदात के 3 अन्य आरोपियों को भी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों के संपत्ति को अटैच करने के लिए कार्यवाई कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपी 1 हिमांषु तनेजा पिता अजय तनेजा उम्र 29 वर्ष पता 11/07, शालीमार बाग, थाना शालीमार बाग वेस्ट दिल्ली 2 गणेष कुमार पिता लाल बाबू शाह उम्र 37 वर्ष पता जनकपुरी, बी-01, वेस्ट दिल्ली, वर्तमान पता मकान नंबर आर.जेड.बी. 153, डाबरी एक्सटेषन ईस्ट दिल्ली 3 अंकुश पिता रमेश चंद उम्र 26 वर्ष पता हाउस नंबर 57, डेयरी वसंत कुंज, मसुदपुर, साउथ वेस्ट दिल्ली


