छत्तीसगढ़ के रायपुर में 4 अलग-अलग सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल है। ओवरटेक के दौरान दो बाइक आपस में भिड़ गए। जिससे दो युवकों का सिर फट गया। जबकि एक्सप्रेस-वे पर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। यह हादसे अभनपुर, सिविल लाइन और तिल्दा थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। इनमें से एक युवक को ट्रेन से यात्रा करनी थी। फिलहाल पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। तिल्दा थाना प्रभारी एसएस सिंह के मुताबिक, बुधवार सुबह 8 बजे चिचोली के खरोरा गांव निवासी सतीश डहरिया अपनी बाइक से जयप्रकाश यादव को लेकर तिल्दा रेलवे स्टेशन जा रहा था। जयप्रकाश कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता है, उसे रायगढ़ के लिए ट्रेन पकड़नी थी। ट्रेन पकड़ने की हड़बड़ी में तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। कार को ओवरटेक करते ही भिड़े तुलसी गांव के पास एक ढाबे के सामने कार को सतीश ने ओवरटेक किया। तभी सामने से एक लूना आ गई। दोनों गाड़ियों के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में जयप्रकाश और सतीश सड़क पर गिर गए। दोनों युवकों का सिर बुरी तरह फट गया। एम्बुलेंस आते तक लहूलुहान हालत में शव सड़क पर पड़ा रहा। वहीं, लूना सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने शव को तिल्दा के सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। एक्सप्रेस-वे पर भीषण टक्कर बुधवार दोपहर 11 बजे रायपुर के एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। ब्रेकडाउन हालत में खड़ी मिनी पिकअप को पीछे से आ रही तीन वाहनों ने एक के बाद एक टक्कर मार दी। जिससे स्कॉर्पियो और दो टाटा एस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने हटवाया जाम बताया जा रहा है कि, घटना में दो लोग घायल हुए है। प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। सिविल लाइन पुलिस ने जाम क्लियर कराया। पुलिस ने वाहनों को सड़क से साइड हटवाया। जानकारी के अनुसार, अभनपुर-रायपुर मार्ग पर ग्राम भेलवाडीह (गुरुकृपा ढाबा) के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवक की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि, बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अभनपुर थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि, मृतकों की शिनाख्त पंकज धृतलहरे और डेमन धृतलहरे ग्राम अमनेर अभनपुर के रूप में हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, अभनपुर-रायपुर मार्ग पर ग्राम केंद्री के पास मंगलवार रात एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि, ट्रक ढाबे से निकल रहा था। इसी दौरान बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। कोरबा में 3 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ के कोरबा में अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। पाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डुमरकछार के पास ट्रक और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर और हेल्पर ने दम तोड़ दिया। वहीं, देर रात उरगा थाना क्षेत्र में पैदल चल रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पढ़ें पूरी खबर… ……………………………………. छत्तीसगढ़ में हादसे से संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत:कोंडागांव में 3 और सक्ती में 2 को ट्रक ने कुचला; सभी बाइक पर थे सवार छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। कोंडागांव जिले में बाइक सवार 3 लोगों को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं सक्ती जिले में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे 2 दोस्तों की जान चली गई। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र और हसौद थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर


