सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से 9 मार्च (रविवार) को नि:शुल्क हर्बल गुलाल वितरण अभियान की शुरुआत पूज्य लाखेनगर सिंधी पंचायत से की गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया और हर्बल गुलाल प्राप्त किया। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि हर्बल गुलाल वितरण अभियान 13 मार्च तक जारी रहेगा। गुलाल लेने के बाद बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। वे झूमते हुए “थैंक यू अंकल” कहा। इस अवसर पर ललित जैसिंघ, संजय रहेजा, धनेश मटलानी, पार्षद अंबर अग्रवाल, महेश पृथ्वानी, भीमानदास बजाज, दीपक कृपलानी, बलराम मनधानी, जय केशवानी, हेमंत मेघानी, आकाश बजाज और मुखी चंदर देवानी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।


