रायपुर में स्कूल निर्माण कार्यों की समीक्षा…पीएमश्री-शासकीय स्कूलों पर फोकस:8 मार्च से पहले मरम्मत कार्य पूरे करने के निर्देश, कलेक्टर बोले-देरी बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के पीएमश्री एवं शासकीय स्कूलों में स्वीकृत निर्माण और मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित संयुक्त बैठक में उन्होंने फिनिशिंग स्तर पर चल रहे निर्माण, मरम्मत कार्यों और बालिका शौचालय निर्माण को 8 मार्च 2026 से पहले हर हाल में पूरा करने को कहा। बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नगरीय निकाय और जनपद पंचायत के अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि टेंडर आधारित और बड़े निर्माण कार्यों को अप्रैल 2026 के अंत तक पूरा किया जाए और किसी भी स्थिति में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नए शिक्षा सत्र के पहले काम पूरे किए कलेक्टर ने विशेष रूप से भूमि विवाद, डिस्मेंटल या अन्य कारणों से लंबित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने से पहले सभी अधूरे कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने समग्र शिक्षा, स्कूल शिक्षा एवं अन्य मदों के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, जिला मिशन समन्वयक अरुण कुमार शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *