रायपुर में स्टेशन इलाके में माल वाहनों की एंट्री बंद:रेलवे स्टेशन और तेलघानी नाका में 4 घंटे तक रोक, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

रायपुर के रेलवे स्टेशन और तेलघानी नाका क्षेत्र में अब शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक हल्के माल वाहनों का आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। ये कदम इसलिए उठाया गया है ताकि स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को जाम से राहत मिल सके और इलाके में ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके। शहर में जनसंख्या और वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ने से हर मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है। खासकर भारी और हल्के माल वाहनों के आने-जाने से जाम की स्थिति और भी खराब हो जाती थी। स्टेशन के आसपास के व्यस्त इलाकों जैसे तेलघानी नाका चौक, गंज मंडी, भैंसथान, नाहरपारा, अग्रसेन चौक, स्टेशन रोड और नर्मदा पारा में हर दिन भारी ट्रैफिक जाम लग जाता था। बताया जा रहा है कि यहां करीब 300 गोदाम हैं। ये गोदाम संचालक हल्के माल वाहनों से सामान लोड-अनलोड कराते हैं। इसके कारण स्टेशन गेट नंबर 1 और 2, तेलघानी नाका चौक और अग्रसेन चौक पर लोगों और यात्रियों को रोजाना काफी परेशानी होती थी। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि जब तक ये गोदाम शहर के बाहर नहीं चले जाते, तब तक हल्के माल वाहनों के आवागमन पर शाम 5 से रात 9 बजे तक रोक रहेगी। इस दौरान ये मार्ग बंद रहेंगे: अग्रसेन चौक से भैंसथान मार्ग – तेलघानी नाका चौक राठौर चौक से तेलघानी नाका चौक फाफाडीह चौक – स्टेशन चौक – तेलघानी नाका चौक चुना भट्टी से गुढ़ियारी अंडर ब्रिज – नर्मदा पारा – स्टेशन चौक निकास गेट कर्मा चौक रामनगर – रामनगर ब्रिज और अंडर ब्रिज – तेलघानी नाका चौक नाहरपारा संजय गांधी चौक – स्टेशन गुरुद्वारा पुलिस-प्रशासन ने शहर के व्यापारियों और गोदाम संचालकों से अपील की है कि वे इस समय के दौरान हल्के माल वाहनों को इन रास्तों में न भेजें। साथ ही सामान्य नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि ट्रैफिक सुचारू और सुरक्षित रहे, इसके लिए पुलिस का सहयोग करें और नियमों का पालन करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *