आल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट के तत्वावधान में 11 जनवरी को सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल, रायपुर में स्वर्ण दंपती सम्मान समारोह और धरोहर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 22 स्वर्ण दंपतियों और 8 धरोहर सम्मान से उन दंपतियों को सम्मानित किया गया, जिनका वैवाहिक जीवन 45 वर्ष पूर्ण कर चुका है। साथ ही उन वरिष्ठ सदस्यों का भी सम्मान किया गया जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है। समिति की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निवेदिता मिश्रा ने बताया कि एक दंपती ऐसा भी था, जिनका विवाह 70 वर्ष पूर्व हुआ था, जिन्हें भी मंच की ओर से सम्मानित कर गौरवान्वित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत रामसुंदर दास उपस्थित थे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में जेठू मठ के ट्रस्टी अजय तिवारी, ज्ञानेश शर्मा, सरयूपारी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, कान्यकुब्ज समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, पूर्व विधायक वीरेंद्र पांडे तथा एस.के. केयर हॉस्पिटल की डायरेक्टर सीमा ओझा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम आयोजक निवेदिता मिश्रा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश तिवारी के साथ समिति के पदाधिकारी मल्लिका मिश्रा, सविता शर्मा, सुभद्रा तिवारी, लता पांडे, मनोरमा त्रिपाठी, लकी दुबे, प्रदीप मिश्रा, अमित शर्मा, अवधेश दीवान, जितेंद्र पांडे, विमल ओझा और सुधीर तिवारी के प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश सचिव आई.पी. मिश्रा की ओर से आभार प्रदर्शन किया गया और संचालन शशांक खरे ने किया।


