रायपुर पुलिस शहर में ड्रग्स–गांजा और नशीली गोलियां बेचने वाले आरोपियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कबीर नगर थानाक्षेत्र में हेरोइन–गांजा बेचने पहुंचे दो आरोपियों, सिविल लाइन थानाक्षेत्र में गांजा सप्लाई करने पहुंचे तीन आरोपियों, गोल बाजार थानाक्षेत्र में हेरोइन बेचने पहुंचे एक आरोपी पकड़ा। इसी तरह से डीडी नगर और खमतराई में भी पुलिस गांजा और नशीली गोलियों बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान इसी तरह से जारी रहेगा। आरोपियों का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे। अब पढ़े किन आरोपियों को किस नशीली सामग्री के साथ पुलिस ने कहां से पकड़ा कबीर नगर पुलिस ने हीरापुर इलाके के वेदांत वाटिका के पास रेड मारकर धर्मेंद्र सिंह और संतोष सिंह सिदार को पकड़ा है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने हेरोइन और गांजा बरामद किया है। गोल बाजार पुलिस ने डीकेएस अस्पताल की पॉर्किंग के पास से आरोपी चित्रांश पवार को पकड़ा है। आरोपी के पास से एमडीएमए पुलिस ने बरामद किया है। डीडी नगर पुलिस ने चंगोराभाठा मे महादेवा तालाब के किनारे के पास से आरोपी नारायण यादव को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गांजा बरामद किया है। इसी तरह से सिविल लाइन पुलिस ने केनाल रोड में दुर्गा मंच के पीछे टोयटो कार में सवार हरिकेश सहित तीन आरोपियों को पकड़ा। इन आरोपियों से 50 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया। खमतराई पुलिस ने गांजा और नशीली गोलियां पकड़ी गांजा और नशीली गोलियां बेचने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। इन आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा मयंक सोनी और राकेश अग्रहकार बताया जा रहा है। आरोपियों की निशानदेही पर गांजा और नशीली गोलियां पुलिस ने बरामद की है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने सिविल लाइन इलाके में 50 किलो गांजा के साथ पकड़े गए आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार आरोपी गांजा ओडिशा से लेकर आए थे और महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे। आरोपी सिविल लाइन इलाके में किसी को गांजा देने के लिए रुके थे, इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


