रायपुर में 100 पदों पर दिव्यांगों के लिए निकली प्राइवेट-जॉब:12वीं पास कैंडिडेट कर सकते हैं आवेदन, 11 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

रायपुर में दिव्यांगों को प्राइवेट सेक्टर में रोजगार दिलाने के लिए 11 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में टेक्नो-टास्क बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह कैंप 11 मार्च को सुबह 11 से 3 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर सिविल लाइन्स रायपुर में आयोजित होगा। अधिकारियों ने बताया कि, इस कैम्प में प्रदेश के अन्य जिलों के दिव्यांग शामिल हो सकते हैं। ये ले सकते हैं भाग इस पद में भर्ती के लिए कम से कम 12 वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। वही कैंडिडेट की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी जो बात करने में, सुनने में सक्षम हों और कॉल सेंटर में बातचीत करने के लिए जरूरी अंग्रेजी और भाषा को लिख-बोल सकते हो, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में कम्युनिकेशन और कम्प्यूटर बेसिक नॉलेज भी होनी चाहिए। 8 हजार से 11 हजार रुपए वेतन विशेष रोजगार कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि, सपोर्ट एक्जीक्यूटिव के पद के लिए 8 से 11 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों 12वीं उत्तीर्ण की अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं। कैम्प में आने जाने के लिए कैंडिडेट को खुद से व्यवस्था करनी होगी। साथ ही खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था खुद करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट कार्यालयीन समय पर दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *