रायपुर में 102 युवाओं ने किया रक्तदान:सिंधी काउंसिल युवा विंग ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन, ललित जैसिंघ बोले- यह सबसे बड़ी मानव सेवा

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई के युवा विंग की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। यह शिविर रायपुर के NHMMI Hospital में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा का काम है और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है। 102 यूनिट रक्त संग्रहित युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जीतू लोहाना ने बताया कि शिविर में कुल 102 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान जीवनदान के समान है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे। युवा टीम की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन में युवा विंग की टीम के अनुराग वाधवानी, रवि विजवानी, रोशन ओछवानी, मनोज उत्तमचंदनी, सनी पंजवानी, आकाश मेघानी, मोहित चंचलानी, पंकज बच्चानी, विक्की देंगवानी, भावेश मैथिलानी, गौतम रेलवानी, मोहित रमानी, मोहित मोटवानी, विशाल पार्चवानी, पवन लोहाना, विकास आडवाणी, विपिन अजवानी, अमित हिरवानी, सूरज जसवानी, राकेश प्रत्ययानी, हितेश गजवानी, अविनाश गंगवानी, विनय वाधवा और आशीष वासवानी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। समाज सेवा की मिसाल शिविर ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयास से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। युवाओं की ऊर्जा और सेवा भावना ने कार्यक्रम को सफल बनाया और जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण जगाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *