रायपुर में 13 फरवरी को होगा फाग महोत्सव:फेमस भजन गायकों से सजेगा बाबा श्याम का दरबार, इत्र वर्षा, 56 भोग और श्याम रसोई होगी खास

राजधानी रायपुर में फाल्गुन माह के अवसर पर श्याम भक्तों के लिए फाग महोत्सव 4.0 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 13 फरवरी 2026 को अशोक रॉयल, अशोक रत्न कैंपस में होगा। शाम 6 बजे बाबा श्याम की ज्योति प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी और बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। महोत्सव में प्रसिद्ध श्याम भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। खाटूधाम से आए अजहर अली, नीमच की गायिका कनिका ग्रोवर और रायपुर के गायक सुरेश राजस्थानी फाल्गुन के भजनों से भक्तों को भाव-विभोर करेंगे। भजन संध्या में भक्त भक्ति के रंग में रंगे नजर आएंगे। भगवान का छप्पन भोग होगा खास आयोजन को खास बनाने के लिए कई आकर्षण रखे गए हैं। बाबा श्याम का सुंदर श्रृंगार, इत्र वर्षा, चंदन छिड़काव, 56 भोग और पान भोग लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई, फागुन मेला, श्याम कुंड और श्याम बगीची भी बनाई जाएगी। आयोजन समिति ने सभी भक्तों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *