रायपुर में 18 साल की युवती ने लगाई फांसी:NDPS एक्ट में फरार पिता को खोजने आई पुलिस, मां से पूछताछ के डर से आत्महत्या की आशंका

रायपुर के राजेंद्र नगर थाने इलाके में एक 18 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवती के पिता मंदिर हसौद थाना ने NDPS एक्ट के पुराने मामले में आरोपी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वारंट भी जारी किया। लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पत्नी को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। आशंका जताई जा रही है कि इस डर से बेटी घबरा गई और उसने घर पर फांसी के फंदे में झूलकर सुसाइड कर लिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद थाना पुलिस दो पुरुष आरक्षक और एक महिला आरक्षक के साथ मृतका के घर पहुंची थी। पुलिस ने मृतका की मां से कहा कि उनके पति महेंद्र पटेल के खिलाफ करीब तीन साल पुराना एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है और उसी संबंध में पूछताछ करनी है। बताया गया कि महेंद्र पटेल इस केस में फरार हैं और उनके खिलाफ चार बार वारंट जारी हो चुका है। फोन से मिली मां को मौत की सूचना इसी सिलसिले में पुलिस मृतका की मां को पूछताछ के लिए मंदिर हसौद थाना लेकर गई, जहां करीब दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। इस दौरान घर पर अकेली मौजूद युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद में फोन के माध्यम से मृतका की मां को इस घटना की सूचना मिली। मृतका की पहचान अमलीडीह मारुति रेजिडेंसी निवासी हनीफा उर्फ अनिमा पटेल (18), पिता महेंद्र पटेल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने लाश को मर्चुरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद युवती की लाश परिजनों को सौपेगी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *