रायपुर में 24 घंटे में 1 मर्डर…1 हाफ मर्डर:पैसे देने से मना करने पर युवक को चाकू से गोदा; दूसरे मामले में फोड़ा सिर

रायपुर में 24 घंटे में 2 बड़ी वारदात हुई। इसमें खमतराई इलाके में पैसों की लेन-देन को लेकर एक शख्स का मर्डर किया गया। वहीं डीडीनगर मामले में पुरानी रंजिश में एक आरोपी ने शख्स पर लकड़ी से बेरहमी से वार किए। खमतराई मर्डर मामले में पुलिस ने जांच के बाद CCTV के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हाफ मर्डर केस में आरोपी गिरफ्त से बाहर है। हालांकि इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी लकड़ी पकड़े दिखा है। विस्तार से जानिए दोनों केस पैसे देने से मना करने पर मार डाला कृष्ण वर्मा ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि, रावाभाटा खदान तालाब के पास सागर सिंह नाम का युवक मृत पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। जांच में पता चला कि युवक की मौत चाकू मारने से हुई है। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे की मदद से रावाभाटा के रहने वाले विकास विश्वकर्मा को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 30 अप्रैल की रात सागर सिंह रास्ते से गुजर रहा था। इस दौरान उसने सागर को रोक कर पैसों की मांग की। दोनों के बीच विवाद हुआ और उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया है। डीडी नगर में हाफ मर्डर इधर, शुक्रवार शाम रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक बदमाश की एक व्यक्ति के साथ बहसबाजी हो गई। बताया जा रहा है कि बदमाश का नाम पिंटू है। उसकी सोमेया राव के साथ पुरानी रंजिश थी। पिंटू ने सोमेया के सिर पर लकड़ी के पट्टे से वार कर दिया। जिससे उसका सिर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर विवाद को शांत कराया। तब तक आरोपी फरार हो गया। वारदात के बाद आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला के मामले में FIR दर्ज किया है। डीडी नगर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। ………………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नई बाइक पर थूका तो पड़ोसी को हंसिए से काट-डाला:रायपुर में आरोपी बोला- मेरी ज्यादा सैलरी से चिढ़ता था, JCB ड्राइवर थे दोनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में नई बाइक पर थूका, तो युवक ने पड़ोसी का हंसिए से गला काट दिया। आरोपी का कहना है कि, मेरी ज्यादा तनख्वाह से वो चिढ़ता था। जब उसने नई बाइक खरीदी तो वह उस पर थूक रहा था। इसलिए गुस्से में उसने मर्डर कर दिया। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *