रायपुर में RAMP योजना के तहत दो दिवसीय कौशल प्रशिक्षण:युवा उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और व्यवसायिक रणनीतियों की दी गई जानकारी

छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के तहत रायपुर में दो दिवसीय उन्नत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 20 और 21 फरवरी 2026 को विमतरा कैंपस, शांति नगर में भावसर फाउंडेशन द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कानूनी दस्तावेज़ और विपणन रणनीतियों पर चर्चा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा और नए उद्यमियों को शासकीय प्रोत्साहन योजनाओं और अनुदानों की जानकारी देना और उनकी व्यवसायिक क्षमता को बढ़ाना था। प्रशिक्षण सत्रों में व्यवसायिक इकाइयों के प्रकार, अनुबंध और कानूनी दस्तावेज़, नवीन औद्योगिक नीति, विपणन रणनीतियां और व्यवसाय योजना निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिनमें प्रो. दीपक श्रीवास्तव (राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय), सीए अरिहंत जैन, डॉ. मनोज वर्गीस और सीए विकास गोलछा शामिल थे। प्रतिभागियों ने इन विशेषज्ञों से व्यावहारिक जानकारी हासिल की और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की रणनीतियां सीखी। समापन सत्र में CSIDC के ओपी बंजारे ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। JCI ज़ोन 27 के सूरज और नरेंद्र ने सभी उद्यमियों और गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन भावसर फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *