रायपुर-विशाखापटनम रूट पर बस्तर में बन रही 6 लेन टनल:बस्तर में 2.8 किमी लंबी टनल की खुदाई पूरी, रायपुर-विशाखापट्टनम रूट होगा आसान; जुलाई 2025 तक होगा पूरा

कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के मांझीनगढ़ पहाड़ में छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी 6 लेन टनल का निर्माण कार्य चल रहा है। विधायक नीलकंठ टेकाम ने मंगलवार को जनप्रतिनिधियों के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह टनल भारत माला प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसका उद्देश्य रायपुर से विशाखापट्टनम तक नेशनल हाईवे-30 को सुगम बनाना है। 2.8 किलोमीटर लंबी इस टनल में अब तक 1 किलोमीटर से अधिक खुदाई पूरी हो चुकी है। शेष कार्य जुलाई 2025 तक पूरा किया जाएगा। लंबे जाम से मिलेगी मुक्ति टनल के निर्माण से केशकाल घाट पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। खतरनाक मोड़ों से छुटकारा मिलेगा। यात्रा का समय कम होगा। सड़क दुर्घटनाओं की संभावना घटेगी। इससे बस्तर के किसानों और व्यापारियों को सीधा लाभ होगा। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यसमिति सदस्य दुखाराम मरकाम, जनपद सदस्य अर्जुन नेताम और कई सरपंच मौजूद थे। विधायक टेकाम ने इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *