रायपुर विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन कैंसल:1 जून को रद्द हुई, छत्तीसगढ़ से टाटानगर जाने वाली रेलगाड़िया भी अलग-अलग तारीखों पर रहेगी बंद

1 जून को रायपुर से विशाखापट्टनम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। रेलवे नहीं से लेकर आधिकारिक तौर पर सूचना जारी की है ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टर मंडल में मेंटेनेंस के काम की वजह से यह ट्रेन कैंसिल की गई है। जानकारी के मुताबिक वाल्टेयर मंडल में नेल्लीमारला-गारिविडी और विजयनगरम यार्ड के बीच ऑटो-सेक्शन के कमीशनिंग के एनआई कार्य के दौरान ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया। यह ट्रेन नहीं चलेगी (1) 58528 विशाखापत्तनम – रायपुर पैसेंजर 1जून को रद्द रहेगी। (2) 58527 रायपुर- विशाखापत्तनम पैसेंजर 1 जून को रद्द रहेगी। टाटानगर जाने वाली ट्रेन भी होगी कैंसिल दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में गम्हरिया और सिनी सेक्शन में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कम होने की वजह से मेगा ब्लॉक किया जाएगा इसकी वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली यात्री ट्रेनें प्रभावित होगी। यह ट्रेन होगी कैंसिल 1. दिनांक 31 मई व 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जून 2025 को टाटानगर व नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 2. दिनांक 04, 11, 18, तथा 25 जून 2025 को टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 3. दिनांक 05, 12, 19 तथा 26 जून 2025 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । इन ट्रेनों का रूट होगा डाइवर्ट 1. दिनांक 03, 10, 17 व 24 जून 2025 को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते चलेगी 2. दिनांक 1, 08, 15, 22 व 29 जून 2025 योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक के रास्ते चलेगी । 3. दिनांक 03, 10, 17 व 24 जून 2025 को आरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कान्ड्रा-सीनी (टाटानगर छोड़कर) के रास्ते चलेगी । 4. दिनांक 31 मई एवं 07, 14, 21 व 28 जून 2025 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया सीनी-कान्ड्रा-(टाटानगर छोड़कर) के रास्ते चलेगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *