रायपुर समेत कई इलाकों में कड़ाके की ठंड:उत्तरी छत्तीसगढ़ में 15 दिसंबर तक शीतलहर जैसे हालात बने

प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ठंडी हवा चलने के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात ही नहीं यहां दिन में भी शीतलहर के हालात बन गए हैं। पूरे इलाके में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री तक नीचे चला गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 15 दिसंबर तक शुष्क हवा आने का सिलसिला बना रहेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि सामरी-मैनपाट में तापमान इससे भी नीचे पहुंच जा रहा है।प्रदेशभर में रात ही नहीं दिन के तापमान में भी कमी आई है। पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.0 डिग्री कम है। दुर्ग में 29.8 डिग्री रहा। यह भी नार्मल से 1.9 कम है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे थोड़ा कम है। अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *