रायपुर से लापता युवती की राजिम में मिली लाश:14 दिन पहले बॉयफ्रेंड संग भागी, परिजनों ने की थी गुमशुदगी की शिकायत;पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सड़क किनारे नहर के पास एक युवती की सड़ी-गली लाश मिली है। शव से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ और पास जाकर देखने पर झाड़ियों के बीच युवती का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह मामला राजिम थाना क्षेत्र का है। राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू के अनुसार, घटना श्यामनगर-देवरी मार्ग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से तेज बदबू आ रही थी। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जहां से बदबू आ रही थी, वहां जाकर देखा तो नहर किनारे झाड़ियों के पास शव दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 30 जनवरी से रायपुर से लापता थी युवती प्रारंभिक जांच में शव की पहचान रायपुर के टिकरापारा निवासी चंचल साहू के रूप में हुई है। युवती 30 जनवरी से लापता थी। रिश्तेदार ने बताया कि युवती 14 दिन पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से भाग गई थी। इसके बाद परिजनों ने टिकरापारा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी शव की हालत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवती के कॉल डिटेल्स सहित अन्य पहलुओं की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *