रायपुर से 3 इंटरस्टेट गांजा तस्कर गिरफ्तार,:महिला समेत तीनों आरोपी UP के रहने वाले, पुलिस ने घेर कर रंगे हाथों पकड़ा

छत्तीसगढ़ के रायपुर से 3 उत्तर प्रदेश का गांजा तस्कर गिरफ्तार हुए है। इनमें एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। ये गांजा तस्कर रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस-वे रोड से ट्राली बैग में गांजा रखकर कही जाने की फिराक में थे। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम और गंज थाना पुलिस मौके पर जाकर आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी के पास से 33 किलों 100 ग्राम गांजा समेत 3 मोबाइल जब्त किया है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत है लगभग 3.61 लाख रुपए है। आरोपी के बैग से गांजा बरामद पुलिस मुखबीर से सूचना मिली थी ट्राली बैठ में स्टेशन के पास गांजा के साथ कुछ लोग है। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी करके पकड़ा। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें ट्राली बैग की तलाशी लेने पर तीनों के ट्राली बैग में गांजा पाया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया की वे उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले है। पुलिस की टीम ने बृजेश निषाद (32), कमलेश निषाद (30) और चंदादेवी निषाद (32) साल को गिरफ्तार किया है और प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में भी पूछताछ की गई है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक यशवंत सिंह थाना प्रभारी गंज, एन्टी क्राइम -साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर, समेत उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *