रायपुर स्टेशन में पहली बार जनता दरबार…:यात्री बताएंगे परेशानी, अफसर सुनेंगे; हर सप्ताह लगेगा दरबार

कलेक्टोरेट के जनता दरबार की तर्ज पर अब रेलवे भी जनता दरबार लगेगा। सप्ताह में एक दिन स्टेशन परिसर में इसका आयोजन होगा। इस दौरान यात्री सफर के दौरान होने वाली परेशानी, स्टेशनों में संसाधनों का अधिक चार्ज लेने और ट्रेन में पंखा, एसी, पानी, स्टेशन में लिफ्ट आदि की शिकायत सीधे सीनियर अफसरों से कर सकेंगे। साथ ही रेलवे कर्मचारी, कुली, सफाईकर्मी व अन्य स्टाफ भी अपनी समस्याएं बता सकेंगे। दरबार में रेलवे के सभी विभाग के अफसर मौजूद रहेंगे। इसका खाका तैयार कर लिया है। अफसर अगले सप्ताह से जनता दरबार लगाना शुरू करेंगे। अफसरों के मुताबिक यात्रियों से उनका सीधे संवाद नहीं हो पाता है। जनता दरबार लगने से यह गैप खत्म होगा। वे सुझाव भी दे सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, बिना कंफर्म टिकट वाले यात्री ट्रेन में सवार होते हैं तो इससे दूसरे यात्रियों की सुविधा में खलल पड़ता है। अवैध वेंडर, किन्नर, एसी कूलिंग, बाथरूम में पानी की शिकायत भी आती है। वर्तमान में यात्री रेल मदद एप या फिर रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज कराते हैं। जोन में इस तरह रोजाना एक दर्जन से अधिक शिकायतें आ रही हैं। जनता दरबार लगाने से यात्री सीधे अफसरों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
दुर्ग और भाटापारा में भी शीघ्र
रेलवे अधिकारी के मुताबिक पहली बार रायपुर स्टेशन से इसकी शुरुआत हो रही है। जल्द ही दुर्ग और भाटापारा स्टेशन में भी इसे प्रारंभ किया जाएगा। तत्काल समस्या निराकरण हो पाएगा तो उसे तत्काल संबंधित विभाग के अफसर से बात करके तुरंत उसका हल निकाला जाएगा। कर्मचारी भी बता सकेंगे समस्याएं
मंडल में कार्यरत रेलवे के कर्मचारी भी जनता दरबार में अपनी शिकायत, समस्या या फिर रेलवे के विकास के संबंध में अपना सुझाव दे सकते हैं। लेकिन रेलवे के अफसरों का कहना है कि कर्मचारी काम छोड़कर नहीं आ सकते। जनता दरबार के दिन जिन कर्मचारियों की छुट्टी वे ही आ सकते हैं।कंसल्टेटिव कमेटी बनी: रायपुर स्टेशन पर यात्रियों की बेहतरी के लिए रेलवे ने मंगलवार को 9 सदस्यीय कंसल्टेटिव कमेटी नियुक्त किया है। कमेटी के सदस्य स्टेशन की कमियों को सुधारने और डेवलपमेंट में अपना योगदान देंगे। सुझाव भी स्वीकार यात्रियों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए रायपुर स्टेशन पर अगले सप्ताह से जनता दरबार लगाया जाएगा। इस मौके पर आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। यात्रियों की परेशानी दूर की जाएगी। वे रेलवे को बेहतर बनाने के संबंध में अपना बहुमूल्य सुझाव भी दे सकते हैं।
अवधेश कुमार त्रिवेदी, सीनियर डीसीएम रायपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *