रायसेन कृषि उपज मंडी चार दिन बंद:23 से 26 जनवरी तक नहीं होगी नीलामी; बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस की छुट्टियां

रायसेन कृषि उपज मंडी में आगामी चार दिनों तक कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा। 23 जनवरी से 26 जनवरी तक मंडी में कृषि उपज की नीलामी नहीं की जाएगी। कृषि उपज मंडी समिति के सचिव वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि अनाज एवं तिलहन व्यापार संघ द्वारा प्रस्तुत पत्र के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। मंडी सचिव ने बताया कि बंद के पीछे मुख्य कारण लगातार आ रहे त्योहार और शासकीय अवकाश हैं। 23 जनवरी (शुक्रवार) को बसंत पंचमी का पर्व है, 24 जनवरी (शनिवार) को बैंक अवकाश है। इसके बाद 25 जनवरी (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश और 26 जनवरी (सोमवार) को गणतंत्र दिवस का शासकीय अवकाश रहेगा। इन सभी तिथियों पर मंडी में नीलामी कार्य पूरी तरह ठप रहेगा। किसानों से अपील- उपज लेकर न आएं मंडी समिति ने सभी किसानों से अपील की है कि वे इन चार दिनों में अपनी कृषि उपज बेचने के लिए मंडी न लाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। किसानों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने आसपास के अन्य किसानों को भी इस सूचना से अवगत कराएं। रोज हो रही 12 से 15 हजार क्विंटल आवक वर्तमान में रायसेन कृषि उपज मंडी में धान की बंपर आवक देखने को मिल रही है। यहां प्रतिदिन लगभग 12 से 15 हजार क्विंटल धान बिकने के लिए आ रही है। ऐसे में चार दिन मंडी बंद रहने की सूचना समय रहते जारी कर दी गई है, ताकि किसान परेशान न हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *