रायसेन के भदनेर गांव में प्रशासन ने लगाया शिविर:शिकायतों का मौके पर ही निराकरण हुआ; बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए

रायसेन में ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत सांची जनपद के ग्राम भादनेर में गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान शिविर स्थल पर कई विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों के आवेदनों का निराकरण किया। साथ ही 70 साल से ज्यादा आयु के वृद्धजनों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक डॉ. चौधरी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जनसेवा संबंधी शिकायतों व आवेदनों त्वरित निराकरण करने और सरकार द्वारा समाज के प्रत्येग वर्ग के लिए चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक सुगमता से पहुंचे इसके लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से युवाओं, किसानों, महिलाओं, वृद्धजनों सभी के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। 19-24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा शिविर में कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि जिले में 19 से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह के दौरान राष्ट्रव्यापी अभियान ‘‘प्रशासन गांव की ओर‘‘ शुरू किया गया है। जिसमें अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर जाकर, नागरिकों के घर जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे है। साथ ही शासन की सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। शिविर में भग्गो बाई और चंदा बाई का बना आयुष्मान कार्ड ‘प्रशासन गांव की ओर’ और जनकल्याण शिविर के दौरान 76 वर्षीय भग्गो बाई, 72 साल चंदा बाई और 71 वर्षीय बाबूलाल का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद विधायक ने शिविर में तीनों को आयुष्मान कार्ड दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *