रायसेन भाजपा कार्यालय में मनाई संत रविदास जयंती:जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा बोले- सभी समाजों के लिए प्रेरणास्रोत हैं संत

रायसेन जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष शर्मा का स्वागत किया। किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं थे: जिलाध्यक्ष
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि संत रविदास महान विभूति थे, जिन्होंने समाज को एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं थे, बल्कि उन्होंने सभी समाजों के बीच रहकर भक्ति मार्ग का प्रकाश फैलाया। जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने भी संत रविदास के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को साझा किया। ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश पंथी, आदित्य जीतू शर्मा, बबलू ठाकुर, जीतू ठाकुर और मीडिया प्रभारी सीएल गौर सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *