रायसेन में गिरा मलेशियाई मौसम उपकरण:हजारों किलोमीटर का सफर तय कर भारत पहुंचा, ग्रामीण देखकर घबराए

रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मरखंडी में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास एक खुले खेत में आसमान से गिरा एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिला। इसे देखकर ग्रामीण डर गए और तुरंत डायल-100 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची, इलाके को सुरक्षित किया और उपकरण को अपने कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में राहत की बात सामने आई कि यह कोई विस्फोटक नहीं है। मौसम विभाग का उपकरण निकला रेडियोसोंडे
जांच में पता चला कि यह मौसम की जानकारी जुटाने वाला उपकरण ‘रेडियोसोंडे’ है। इस पर साफ तौर पर “मलेशिया मौसम विज्ञान विभाग” लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि ऊपरी हवा और जेट स्ट्रीम के कारण यह उपकरण हजारों किलोमीटर दूर से उड़ता हुआ भारत तक पहुंच गया। क्या होता है रेडियोसोंडे
रेडियोसोंडे एक वैज्ञानिक यंत्र होता है, जिससे ऊपरी वातावरण का तापमान, नमी, हवा की गति और दबाव जैसी जानकारी ली जाती है। इसे गैस से भरे गुब्बारे के साथ छोड़ा जाता है, जो ऊंचाई पर जाकर फट जाता है और यह उपकरण पैराशूट के सहारे नीचे गिरता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी ऐसा कोई संदिग्ध सामान दिखे, तो उसे न छुएं और तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *