रायसेन में जनकल्याण पर्व और विजय दिवस मनाया गया:पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों पर दी प्रस्तुति; कार्यक्रम के दौरान गुल हुई बिजली

मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व और विजय दिवस के मौके पर सोमवार को रायसेन जिला मुख्यालय के महामाया चौक पर पुलिस बैंड ने देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी। एक घंटे तक चले कार्यक्रम में पुलिस बैंड की प्रस्तुति ने वहां मौजूद लोगों में देश भक्ति का जज्बा जगा दिया। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने तालियां बजाकर बैंड पर प्रस्तुति दे रहे पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान गुल हुई बिजली कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए नपा अध्यक्ष सविता सेन के माइक थामते ही बिजली गुल हो गई। करीब 10 मिनट तक बिजली आने का इंतजार किया गया। इस दौरान मंच पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने बैंड की प्रस्तुति दी, हालांकि बिजली आने के बाद नपा अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमुना सेन, कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी पंकज कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ अंजू भदोरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे, एसडीएम मुकेश सिंह, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, नपा सीएमओ सुरेखा जाटव, थाना प्रभारी संदीप चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। देखे तस्वीरें-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *