रायसेन में बुधवार को जनकल्याण अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत जनसमस्याओं के निराकरण के लिए नगर पालिका ने शहर के वार्ड नंबर-13 स्थित भारत माता चौराहे पर शिविर लगाया। साथ ही साफ-सफाई भी की गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमुना सेन, पार्षद कैलाश ठाकुर, भीम बघेल, सीएमओ सुरेखा जाटव ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर अपने आसपास गंदगी ना फैलाने की समझाइश दी। दुकानदारों को भी अपनी दुकानों के सामने कचरा और गंदगी ना करने के लिए प्रेरित किया। साफ-सफाई के लिए जागरूक किया गया नपा सीएमओ सुरेखा जाटव ने बताया कि कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देश पर जिलेभर में जनकल्याण पर्व को लेकर लोगों की समस्या के निराकरण को लेकर शिविर लगाया जा रहे हैं। इस शिविर में लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है।