रायसेन में पांचवें दिन भी तापमान 7 डिग्री रहा:नर्सरी स्कूल का समय बदला, किसानों को खुले में रात बितानी पड़ी

रायसेन में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में लगातार पांच दिनों से यहीं तापमान बना हुआ है। बर्फीली हवाओं और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड के इसी प्रकार बने रहने की संभावना जताई है। स्कूली बच्चों और किसानों को ठंड से सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही है। ठंड को देखते हुए रायसेन शहर के स्कूलों ने नर्सरी कक्षाओं का समय बदल दिया है। बड़े स्कूल ने नर्सरी के बच्चों के लिए स्कूल का समय सुबह 10 बजे कर दिया है, जो पहले 8:45 बजे था। किसानों को दशहरा मैदान में रात बितानी पड़ी दशहरा मैदान में अपनी धान की उपज लेकर पहुंचे किसानों को खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ी। किसानों ने बताया कि प्रशासन की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। घर से लाए गए कंबल भी ओस में भीग गए। किसानों ने बताई ठंड से मुश्किलें किसानों ने कहा कि सर्दी इतनी अधिक थी कि उन्हें रात भर नींद नहीं आई। ठंड के कारण उन्हें काफी परेशानी और मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शहर में सुबह कोहरे की धुंध छाई रही। किले की पहाड़ी से उगते सूरज का मनमोहक नजारा भी देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *