रायसेन में बाइक भिड़ीं, दो लोगों की मौत:दो घायल में एक भोपाल रेफर; मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुईं

रायसेन के सांची रोड खानपुरा पर गुरुवार शाम करीब 6 दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो हैं।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद घायल और मृतक सड़क पर पड़े रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि 108 एम्बुलेंस पहुंचने में देरी हुई, जिसके बाद उन्होंने निजी वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची और एक मृतक को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में सर्जन डॉ. अभिषेक सागर ने घायलों की जांच की और दो लोगों की मौत की पुष्टि की। एक घायल को भोपाल रेफर
डॉ अभिषेक सागर ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य घायल थे। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे भोपाल रेफर किया गया है, जबकि दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मृतकों में प्रवीण वर्मा उर्फ छुट्टन 40 साल पटेल नगर निवासी वार्ड 11 और एक अज्ञात युवक शामिल हैं। घायलों की पहचान राजीव धाकड़ और गोविंद रजक के रूप में हुई है। राजीव धाकड़ को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है, जबकि गोविंद रजक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अज्ञात मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी युवक घूमने के लिए निकले थे तभी यह हादसा हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *